📚 बोर्ड परीक्षा परिणाम 2024–25 पर विद्यालय प्रधानाचार्य जी का संदेश महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, मुबारिकपुर प्रिय अभिभावकों, शिक्षकगण, विद्यार्थियों एवं शुभचिंतकों, आज यह बताते हुए हृदय गौरव से भर उठा है कि महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, मुबारिकपुर के विद्यार्थियों ने वर्ष 2024–25 की माध्यमिक (10वीं) एवं उच्च माध्यमिक (12वीं) परीक्षाओं में अभूतपूर्व सफलता अर्जित की है। यह केवल परिणाम नहीं, संघर्ष, समर्पण और संकल्प की जीवंत मिसाल है। "सीढ़ियाँ उन्हें मुबारक हों जिन्हें छत तक जाना है, हमारी मंज़िल तो आसमां है, रास्ता खुद बनाना है..." 🏆 बोर्ड परीक्षा परिणाम 2024–25 की मुख्य झलकियां: 🔹 कक्षा 10वीं – सफलता प्रतिशत: 98.72% 🔹 12वीं विज्ञान : - सफलता प्रतिशत : 100% 🔹 12वीं कॉमर्स : - सफलता प्रतिशत : 100% 🔹 12वीं र्आर्ट्स : - सफलता प्रतिशत : 96.30% विद्यालय के टॉपर्स: 12वीं विज्ञान : याशिका – 82.40% 12वीं कॉमर्स : वंशिका सैनी – 65.80% 12वीं र्आर्ट्स : मनीषा – 85.60% 10वीं: मोनिका पुत्री श्री रामकिशोर – 95.83% जो पसीने की बूंदों को ...