📚 बोर्ड परीक्षा परिणाम 2024–25 पर विद्यालय प्रधानाचार्य जी का संदेश
महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, मुबारिकपुर
प्रिय अभिभावकों, शिक्षकगण, विद्यार्थियों एवं शुभचिंतकों,
आज यह बताते हुए हृदय गौरव से भर उठा है कि महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, मुबारिकपुर के विद्यार्थियों ने वर्ष 2024–25 की माध्यमिक (10वीं) एवं उच्च माध्यमिक (12वीं) परीक्षाओं में अभूतपूर्व सफलता अर्जित की है। यह केवल परिणाम नहीं, संघर्ष, समर्पण और संकल्प की जीवंत मिसाल है।
"सीढ़ियाँ उन्हें मुबारक हों जिन्हें छत तक जाना है,
हमारी मंज़िल तो आसमां है, रास्ता खुद बनाना है..."
🏆 बोर्ड परीक्षा परिणाम 2024–25 की मुख्य झलकियां:
🔹 कक्षा 10वीं – सफलता प्रतिशत: 98.72%
🔹 12वीं विज्ञान : - सफलता प्रतिशत : 100%
🔹 12वीं कॉमर्स : - सफलता प्रतिशत : 100%
🔹 12वीं र्आर्ट्स : - सफलता प्रतिशत : 96.30%
विद्यालय के टॉपर्स:
12वीं विज्ञान : याशिका – 82.40%
12वीं कॉमर्स : वंशिका सैनी – 65.80%
12वीं र्आर्ट्स : मनीषा – 85.60%
10वीं: मोनिका पुत्री श्री रामकिशोर – 95.83%
जो पसीने की बूंदों को मोती बना देते हैं,वही परीक्षा की चौखट पर इतिहास रचते हैं।
इन परिणामों के पीछे केवल पाठ्यक्रम की पढ़ाई नहीं, बल्कि रातों की नींद, सैकड़ों आंसर शीट्स, अनेकों अभ्यास परीक्षण, और सबसे बढ़कर – हौसलों की बुलंदी छुपी है। इन विद्यार्थियों ने यह सिद्ध कर दिया कि—
📌 "जहाँ चाह होती है, वहाँ राह स्वयं बन जाती है।"
👨🏫 शिक्षकों का योगदान – नींव की ईंटें
एक इमारत की मजबूती उसकी नींव पर निर्भर करती है, और हमारे विद्यालय के शिक्षकगण वो नींव हैं जिनके बिना यह सफलता अधूरी होती।
उनके द्वारा किया गया मार्गदर्शन, समय-समय पर परीक्षा-पूर्व सत्र, शंका समाधान, व्यक्तिगत देखरेख और मानसिक प्रोत्साहन ही इन उपलब्धियों की असली पूँजी हैं।
👪 अभिभावकों का साथ – विश्वास की डोर
हर विद्यार्थी के पीछे एक परिवार होता है जो चुपचाप उसकी सफलता की नींव तैयार करता है। हम उन सभी अभिभावकों को हृदय से धन्यवाद देते हैं जिन्होंने बच्चों को एकाग्रता, अनुशासन और समय के मूल्य का महत्व सिखाया।
🌈 भविष्य की ओर एक नई उड़ान
यह सफलता मंज़िल नहीं, एक नई शुरुआत है।
हम चाहते हैं कि हमारे विद्यार्थी न केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाएँ, बल्कि एक बेहतर इंसान, जागरूक नागरिक और भावनात्मक रूप से संतुलित व्यक्तित्व बनें। हमारा उद्देश्य शिक्षा को केवल अंक तक सीमित न रखना है, बल्कि उसे जीवन जीने की कला बनाना है।
हौसलों की उड़ान अभी बाकी है,इम्तिहान और भी बाकी हैं।अभी तो नापी है मुट्ठी भर ज़मीं हमने,आगे सारा आसमान बाकी है...
🙏 अंत में...
मैं अपने समस्त विद्यार्थियों, उनके परिवारजनों, शिक्षक साथियों और पूरे विद्यालय परिवार को इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए बधाई देता हूँ।
आप सभी का परिश्रम ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।
💐 ईश्वर से प्रार्थना है कि हमारे विद्यार्थियों को जीवन की प्रत्येक परीक्षा में इसी प्रकार सफलता मिले, वे सदैव अपने चरित्र, मेहनत और आदर्शों से समाज को प्रेरित करें।
सदैव आपके साथ,
प्रधानाचार्य
महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, मुबारिकपुर
Comments
Post a Comment